Wednesday, May 20, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नगाड़ा वादक सौलंकी हारमोनी आईकॉन अवार्ड से सम्मानित

सोलंकी पूर्व में भी कई जगह सम्मानित

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त एवं राष्ट्रपति से सम्मानित पुष्कर के प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सौलंकी को दिल्ली में आयोजित हार्मनी डायलॉग्स 2026 कार्यक्रम में हारमोनी आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय लोक संगीत और पारंपरिक नगाड़ा वादन कला को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईईएमए) नॉर्थ की ओर से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लाइव कलाकारों को सशक्त बनाना और भारत की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। कार्यक्रम में बताया गया कि ईईएमए आर्टिस्ट कमेटी द्वारा तैयार यह मंच भारत के इवेंट और एंटरटेनमेंट उद्योग में रचनात्मक सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। सम्मेलन में देशभर से गायक, लोक कलाकार, डीजे, कोरियोग्राफर, एंकर, थिएटर कलाकार और इल्यूजनिस्ट शामिल हुए।