कोटा। स्मार्ट हलचल|भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राजस्थान ने संगठन विस्तार और छात्र हितों को मजबूती देने की दिशा में कोटा के सक्रिय छात्र नेता रिदम शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। संगठन महासचिव मुकेश नराणियां द्वारा जारी नियुक्ति पत्र (क्रमांक 102/NSUI/2026) में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई।
रिद्दम शर्मा ने छात्र हितों से जुड़े विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। हिंदी मीडियम विद्यालयों को बंद होने से बचाने, विद्यार्थियों के बस पास संबंधी समस्याओं, महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को आने वाली परेशानियों तथा जर्जर भवनों के मुद्दों को लेकर उन्होंने लगातार आवाज उठाई।
छात्रसंघ चुनावों की पुनर्बहाली की मांग को लेकर रिद्दम शर्मा ने जयपुर से दिल्ली तक आंदोलनों में भागीदारी निभाई।
नियुक्ति के बाद रिद्दम शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री एवं कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सांखला, प्रदेश सचिव शिवकांत नंदवाना तथा संगठन के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
