एजाज़ अहमद उस्मानी
मेड़ता रोड|स्मार्ट हलचल।रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बों की संख्या में 08 से बढाकर 20 डिब्बों से संचालित की जा रही है। इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जोधपुर-दिल्ली के मध्य संचालित होगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04871, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.05.26 को जोधपुर से 12.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 17.10 बजे आगमन व 17.15 बजे प्रस्थान कर 22.20 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी। यह उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाडी व गुडगॉव स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 एक्जिक्यूटिव चेयरकार, 16 वातानुकुलित चेयरकार व 02 ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
नियमित गाडी संख्या 26481/26482, जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में दिनांक 24.05.26 से 02 एक्जिक्यूटिव चेयरकार, 16 वातानुकुलित चेयरकार व 02 ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 होगे।
