Homeराजस्थानतेज रफ्तार एसयूवी ने पूर्व सरपंच को रौंदा मौके पर मौत, आक्रोशित...

तेज रफ्तार एसयूवी ने पूर्व सरपंच को रौंदा मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम किया प्रदर्शन

Published on

बूंदी ।  बूंदी जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के हिण्डोली थाना इलाके में हुआ। जहां तेज रफ्तार एसयूवी ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में उमर के पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिस एसयूवी से हादसा हुआ, वह खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर की थी, जो अपने पीए और गनमैन के साथ जयपुर से खानपुर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 11 बजे पेंच की बावड़ी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए और पूर्व सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध-प्रदर्शन के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हादसे के बाद विधायक मौके पर रूके। हालांकि, तनावपूर्ण हालात के चलते पुलिस विधायक को अपने साथ हिण्डोली थाने ले गई। वहीं, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विधायक का कहना है कि मोपेड चालक गलत दिशा से आ रहा था। दूसरी ओर गुस्साए लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Latest articles

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली कोटा का...

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना खंड में बड़ी परियोजना: समपार फाटक संख्या 99A पर बनेगा RUB, 25 फरवरी को 12 घंटे का ब्लॉक; दो प्रमुख...

एजाज़ अहमद उस्मानी जोधपुर, 24 फरवरी 2026।स्मार्ट हलचल|जोधपुर मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना (BKN–MTDB–DNA) रेल...

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज का ब्रेक, पीपाड़–बोरुंदा–मेड़ता के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा जोधपुर से पीपाड़, बोरुंदा...

More like this

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

रायपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बकरियां चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश

मुख्य सरगना सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की 37 बकरियां बरामद भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल....

गो आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का सात दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण

पंकज पोरवाल सभी सत्रों में रहा सरोज देवी फाउंडेशन संरक्षक त्रिलोक चंद छाबडा का महत्वपूर्ण...