जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम पंचायत की चरागाह भुमि मे अवैध रूप से बजरी खनन करते एक ट्रेक्टर ट्राली को जब्त कर के थाने लेकर के पहुंची।
21 मई को तड़के सरदारनगर ग्राम के तालाब की आव से लसाडिया तालाब में पानी जाने वाले रास्ते पर चरागाह भुमि मे अवैध रूप से बजरी परिवहन की ग्रामीणों द्वारा मोबाइल से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अवैध बजरी खनन की सुचना पर थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी मय जाब्ते के नीजी वाहन से मौके पर पहुंचे। तथा चरागाह भुमि से बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्राली को जब्त कर के थाने में खडा करवाया। साथ ही यह भी जानकारी मिली है। बजरी खनन मे स्थानीय पंचायत प्रशासक की मुख्य भूमिका होना सामने आया है। साथ ही ग्रामीणो का कहना है कि दो साल पहले तक यहा सरदारनगर तथा लसाडिया गांव के मवेशी चयने आते थे। विगत दो साल से चल रहे अवैध खनन के चलते लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में करीब 500 बीघा जमीन मे बडे बडे गड्ढ़े खोद दिए गए हैं। मगर फिर प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर को पकडने के साथ मामले की सुचना माइनिंग विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुची माइनिंग विभाग की टीम ने बजरी से भरे ट्रेक्टर पर जुर्माना किया। वहीं पुलिस ने ट्रेक्टर चालक पीरुलाल पुत्र बालु भील को शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
