सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के कुड़ी चौराहे पर गुरुवार को रासी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रासी मित्रा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मांडलगढ़, बिजौलिया, कोटड़ी, जहाजपुर के लगभग 90 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । गोष्ठी के दौरान कंपनी के अभिताभ जैन, संतोष कुमार एवं जगदीश शर्मा कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, नवीन बीजों तथा मक्का फसल के बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिक खेती पद्धतियों की जानकारी दी । किसानों को बीज चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया । विशेष रूप से राशि सीड्स की उन्नत मक्का किस्मों जैसे R -3414 की विशेषताओं एवं उनकी उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी साझा की गई । किसानों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए कृषि संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया । कार्यक्रम के अंत में किसानों ने इस प्रकार की ज्ञानवर्धक गोष्ठियों के आयोजन की सराहना करते हुए कंपनी का आभार व्यक्त किया । रासी सीड्स के प्रतिनिधियों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अधिक उत्पादन एवं बेहतर आय प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया । वही ईएसओ राकेश जाट ने सभी का आभार व्यक्त किया ।।
