Homeराज्यउत्तर प्रदेश25 को जिला मुख्यालयों पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा एनएफआईटीयू...

25 को जिला मुख्यालयों पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा एनएफआईटीयू और एच एम केपी : राकेश मणि

Published on

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल फ्रन्ट ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियन्स और हिन्द मजदूर किसान पंचायत अब आर पार की लड़ाई लड़ने जा रहा है। वह इसके लिए 25 फरवरी से देश के हर जिला मुख्यालय और श्रम कार्यालयों पर भी धरना और प्रदर्शन करेगा।
मांगे अभी तक नहीं पूरी किए जाने के फल स्वरूप विरोध दिवस के रूप में इस आंदोलन की यह शुरुआत भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख घटक 18 केंद्रीय महा संगठन व स्वतंत्र संगठन वाले एनएफआईटीयू के आवाहन पर की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए एनएफआईटीयू और हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय सचिव तथा यूपी के महासचिव राकेशमणि पाण्डेय ने बताया कि 25 फरवरी को पूरे देश में प्रदर्शन रैली, काले फीते युक्त रैली करते हुए जिलाधिकारी और श्रम कार्यालयों में उनके माध्यम से प्रधानमंत्री, केन्द्रीय मंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपने के साथ-साथ तत्काल निराकरण के लिए मांग की जायेगी।
एनएफआईटीयू और हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय सचिव तथा यूपी के महासचिव राकेशमणि पाण्डेय ने बताया कि सभी को बिना किसी छूट के सभी कर्मचारियों के लिए बने श्रम कानूनों को कठोरता व एकरूपता से लागू किए जाने, इण्डस्ट्रीयल रिलेशन कोड और अकूपेशन सेफ्टी हेल्थ एण्ड वर्किल कण्डीशन कोर्ट में श्रमिकों की चिन्ताओं को दूर किये जाने, इण्डिया लेबर कन्क्रेन्स तुरन्त बुला कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए त्रिपक्षीय वार्ता पुर्नस्थापित और उनकी संस्तुतियों को कठोरता व समुचित रूप से लागू किये जाने, सभी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन हर 05 वर्ष में निश्चित वेतन वृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही छः माह में मिलने वाले महंगाई भत्ते को शत प्रतिशत बढ़ाये जाने, भविष्यनिधि में सभी सदस्यों को न्यूनतम पेंशन रू0 7500/- मासिक निर्धारित करने के साथ ही10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि अनिवार्य रूप से सम्मिलित किये जाने, सार्वजनिक क्षेत्र, संयुक्त क्षेत्र व निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों को अवशेष भुगतान क्षतिपूर्ति सहित दिलाने, सभी क्षेत्रों में बैंकिंग सहित 05 दिन का कार्य दिवस घोषित किये जाने, बोनस के लिए वेतन सीमा समाप्त करने के साथ ही सम्पूर्ण प्राप्त वेतन का 01 माह का न्यूनतम पूरा पूरा वेतन बोनस के रूप में दिये जाने, न्यूनतम बोनस रू0 25000/- किए जाने,भारतीय संविधान और सिद्धांतों के मुताबिक के मुताबिक स्कीम वर्कस और कान्टेक्ट वर्कर को रेग्युलर किये जाने, सभी श्रम न्यायालयों में स्थायी पीठासीन अधिकारियों, सहायकों और कर्मचारियों के रिक्त स्थानों की पूर्ति करते हुए समयबद्ध सीमा के अन्तर्गत निर्णय कराये जाने, सभी आम भर्तियों पर रोक हटाकर नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार की गारण्टी देने, टॉवर कर्मचारियों और इसी तरह से काम करने वाले विशेष कर्मचारियों के लिए सुरक्षा वेतनमान पर कठोर नियमावली बनाने, ठेकेदारी व सब ठेकेदारी समाप्त करने, पूरे देश में एक समान वेतन व नियमावली लागू करने, भारत व राज्य सरकार की समस्त कमेटियों में श्रमिको को प्रतिनिधित्व देने ,पूरे देश में नेशनल वेज पालिसी बनाने, सभी संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक समान कार्यवेतन सुविधा, अवकाश, ओवरटाइम और अन्य श्रम कानूनों का लाभ एक समान निर्धारिण और लागू आदि किए जाने को लेकर यह आंदोलन कब तक चलता रहेगा जब तक कि श्रमिक मजदूरों के हित में सभी मांगे पूरी नहीं कर दी जाएंगी।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ओज, व्यंग्य और संवेदना का संगम

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित आयोजन का दीपक मिश्रा...

लंबे जाम का पर्याय बना कानपुर,सागर हाईवे पर 30 किलोमीटर तक 12 घंटे जाम

सुनील बाजपेई कानपुर। स्मार्ट हलचल|पुलिस प्रशासन के लाभ प्रयासों के बावजूद भीयहां जाम की समस्याहाल...

लाडली विवाह उत्सव का भव्य आयोजन

समर्थ कुमार सक्सेना लखनऊ। स्मार्ट हलचल|डालीगंज व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष गोविन्द कृष्ण...