“ऑपरेशन वज्रप्रहार” के तहत थाना सिवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है।पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री रमेश (IPS) ने बताया कि 20 फरवरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा सिवाना में पादरड़ी रोड की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं, जो पिस्टल दिखाकर आमजन को भयभीत कर लूटपाट करने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह (33), निवासी जामडोली, जिला जयपुर तथा
ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह (32), निवासी धीगाणा, जिला पाली बताए। तलाशी में उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल (तमंचा) बरामद हुई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनसे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी जामडोली, जिला जयपुर
- ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी धीगाणा, जिला पाली
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना सिवाना के पुलिसकर्मी चैलसिंह, दुर्गेशकुमार, कपिल, मुनैशचन्द, रेंवतसिंह और सुरेन्द्र शामिल रहे।










