कृष्ण पाल सिंह चुंडावत बने प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में मेवाड़ संभाग से कृष्ण पाल सिंह चुंडावत को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।कृष्ण पाल सिंह चुंडावत मेवाड़ क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय एवं मजबूत चेहरों में माने जाते हैं। चित्तौड़गढ़ एवं उदयपुर क्षेत्र में वे लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्यशैली एवं क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य प्रदेश कार्यकारिणी में मेवाड़ संभाग से उनका एकमात्र चयन स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति मेवाड़ क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

नियुक्ति के बाद कृष्ण पाल सिंह चुंडावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक ऊर्जावान एवं संघर्षशील बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।