मांडल । भीलवाड़ा रोड पर मांडल चौराहे के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मांडल से भीलवाड़ा जाते समय बाइक सवार बुजुर्ग ट्रेलर की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग का पैर फ्रैक्चर हो गया तथा बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार घायल बालू खारोल पुत्र छितर खारोल (70) निवासी समेलिया बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स गिरिराज पायक ने प्राथमिक उपचार देते हुए घायल को उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर घायल बुजुर्ग को भीलवाड़ा रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।