Homeराजस्थानअजमेरअजमेर में बड़ी कार्रवाई: सॉस फैक्टरी से 7600 किलो अनसेफ सॉस जब्त,...

अजमेर में बड़ी कार्रवाई: सॉस फैक्टरी से 7600 किलो अनसेफ सॉस जब्त, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

Published on

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/स्मार्ट हलचल|अजमेर जिले में शुद्ध आहार मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सॉस फैक्टरी से 7600 किलोग्राम सॉस जब्त किया है। यह कार्रवाई आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है। अजमेर जिले में यह अभियान डॉ. टी. शुभमंगला, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर के आदेशों तथा डॉ. ज्योत्सना रंगा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के निर्देशों की अनुपालना में चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा और राजेश कुमार त्रिपाठी ने पालरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स डी.के.एस. फूड्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्नेक सॉस (एपिक ब्रांड) के संबंध में कार्रवाई की गई, जिसे पूर्व में जयपुर मुख्यालय द्वारा अनसेफ घोषित किया जा चुका है। मौके पर उक्त ब्रांड के दो नमूने लिए गए, जबकि शेष 7600 किलोग्राम सॉस को जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री से रोक दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि इससे पहले जयपुर में इसी ब्रांड की सॉस का एक नमूना जांच में अनसेफ पाया गया था, जिसके बाद संबंधित बैच को बाजार से रिकॉल करने के निर्देश जारी किए गए थे।

फैक्टरी निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां भी सामने आईं। मौके पर फूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्माता को निर्देशित किया गया है कि संबंधित बैच की समस्त सामग्री को थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं से तत्काल प्रभाव से वापस मंगवाया जाए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो टूक कहा है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटी और अनसेफ खाद्य सामग्री न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। विभाग द्वारा जिलेभर में निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। यह कार्रवाई उन व्यापारियों के लिए स्पष्ट चेतावनी है, जो मुनाफे के लिए जनता की सेहत को दांव पर लगा रहे हैं। प्रशासन का साफ संदेश है कि सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

वानरों में फैल रही त्वचा बीमारी को लेकर जागरूकता की अपील

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|पुष्कर घाटी में मीठा खिलाने से बीमारी बढ़ने की आशंका,...

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: 39 जिलों की 196 निकायों में प्रस्तावित चुनाव, मतदाता सूची का शेड्यूल जारी

(हरिप्रसाद शर्मा) जयपुर/स्मार्ट हलचल|राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग...

टीकाकरण अभियान को मिली नई गति डब्ल्यूएचओ ने ब्लॉक शिव में कार्ययोजना का गहन किया विश्लेषण

शिव :- स्मार्ट हलचल|चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग खण्ड शिव में संचालित विभिन्न गतिविधियों की...