Homeभरतपुरबदमाशों ने युवक के हाथ बांधकर की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल...

बदमाशों ने युवक के हाथ बांधकर की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, ईंट भट्ठे पर करता है मजदूरी

बदमाशों ने युवक के हाथ बांधकर की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, ईंट भट्ठे पर करता है मजदूरी

रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में बदमाशों ने एक युवक के हाथ बांधकर जमकर पिटाई की। मारपीट में युवक बेहोश हो गया। बदमाशों ने मारपीट का वीडियो रील भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में रविवार के दिन के दिन की घटना बताई जा रही है। नरेश (34) पुत्र सोहनलाल जाटव निवासी नवाबगंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश बड़ौदा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह अपने दूसरे साथियों के साथ ईंट भट्ठे पर ही रहता है। होली के दिन रविवार को बड़ौदा गांव में किराना का सामान लेने गया था। वापस रास्ते में आते समय गातोड़ जी मंदिर के पास 2 बदमाशों ने उसे रोक लिया। दोनों के नाम अजय मीणा और प्रह्लाद बुनकर बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसका शर्ट फाड़ दिया। नरेश जाटव के दोनों हाथ बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने बेल्ट से जमकर पिटाई की। इस दौरान एक बदमाश बोतल से उस पर पानी भी डालता रहा। बदमाशों ने नरेश को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। वहीं रास्ते से जा रहे विजेंद्र निवासी करुआवास जिला कासगंज उत्तरप्रदेश आ गया। जिस पर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। पिटाई में नरेश के पीठ, शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। वहीं नरेश ने पुलिस को बताया कि उसका उन युवकों से कोई झगड़ा या विवाद नहीं है। बेवजह ही उन्होंने मारपीट की है। इस पूरी घटना का एक वीडियो शेयर हो रहा है। जिसे बदमाश युवकों की ओर से ही बनाया गया है। वीडियो में 2 युवक पिटाई और पानी डालते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक वीडियो बना रहा है। ऐसे में घटना के समय 3 युवकों के होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद बदमाशों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक के साथ भी मारपीट की। पूरी घटना को लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना को लेकर आसपुर थानाधिकारी हरेंद्र सौदा ने बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES