Homeराष्ट्रीयफिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के हाथ दी मंडी की डोर, तो कांगड़ा...

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के हाथ दी मंडी की डोर, तो कांगड़ा में डॉ राजीव भारद्वाज पर विश्वास

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के हाथ दी मंडी की डोर, तो कांगड़ा में डॉ राजीव भारद्वाज पर विश्वास

भारतीय जनता पार्टी ने शिमला-हमीरपुर के बाद अब कांगड़ा-मंडी से घोषित किए प्रत्याशी; पार्टी ने सभी सियासी अटकलों पर लगा दिया विराम

राजेश कोछड़

मंडी-स्मार्ट हलचल/संसदीय सीट पर भाजपा ने पहली बार महिला महिला प्रत्याशी के रूप में फिल्म अभिनेत्री और मंडी की बेटी कंगना रणौत को उतार कर नए समीकरण पैदा कर दिए हैं। कंगना मंडी जिला के अंतिम छोर भांवला क्षेत्र की रहने वाली हैं। कंगना को भाजपा टिकट मिलने के बाद उनके गृह क्षेत्र भांवला में खुशी का माहौल है और मंडी जिला से भी भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें टिकट मिलने पर खुशी जताई है। हालांकि हाई कमान के इस निर्णय से भाजपा के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धक्का भी लगा हैं, लेकिन इस सीट पर भाजपा ने कंगना रणौत को उतारकर कांग्रेस के सामने दमदार चुनौती पेश कर दी है।

वर्तमान में कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह पहले ही चुनाव लडऩे से मना कर चुकी हैं और अब ऐसे माहौल में कंगना के मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस के लिए चुनौती और भी कड़ी हो गई है। 23 मार्च, 1987 को जन्मी कंगना फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन काम के लिए पद्मश्री पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उनके परदादा सरजू सिंह रानौत विधान सभा के सदस्य रहे हैं। उधर, कंगना पर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें टिकट देने के लिए खुशी जताई है और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से डा. राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। कांगड़ा चंबा सीट से करीब आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेता टिकट के लिए जोड़-तोड़ कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने लंबे समय से संगठन कार्य में जुटे डा. राजीव भारद्वाज को टिकट दिया है। डा. राजीव भारद्वाज का नाम घोषित होते ही कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर की टिकट कट गई है। डा. राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका जन्म नौ फरवरी 1963 को हुआ । वह मूलत: कांगड़ा जिला के नूरपुर के रहने वाले हंै। धर्मशाला के डीपो बाजार में भी उनका घर है। डा. राजीव भारद्वाज नूरपुर में निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते हैं। गौर हो कि भाजपा ने पिछले दिनों शिमला संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को ही उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन कांगड़ा और मंडी सीट के लिए प्रत्याशी की तलाश की जा रही थी, लेकिन अब इन सीटों पर भी पार्टी ने प्रत्याशी दे दिए हैं।

ratan tata died at the age of 86 in mumbai
ratan tata died at the age of 86 in mumbai
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  31 जुलाई  2024, Smart Halchal News Paper 31 July
ratan-tata-death-news
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
Smart Halchal NewsPaper logo logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES