जाफ़र लोहानी
स्मार्ट हलचल।अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान का प्रदेश सचिव नदीम पठान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से राजस्थान सरकार को फायदा हो रहा हैं, भाजपा सरकार अपना वैट कम कर आमजन को राहत दे।पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। मालभाड़ा बढ़ने के कारण रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो गई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है।डीजल महंगा होने का सीधा और सबसे बड़ा नुकसान हमारे अन्नदाता किसानों को हो रहा है, जिससे उनकी कृषि लागत बढ़ गई है।
पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर राज्य सरकार का वैट स्वतः ही बढ़ जाता है, जिससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलता है। विपक्ष में रहते हुए भाजपा वैट को लेकर लगातार सवाल उठाती थी, लेकिन आज भी राजस्थान में वैट पड़ोसी राज्यों हरियाणा एवं गुजरात के मुकाबले कहीं अधिक है। राज्य सरकार को अपना मुनाफा छोड़कर आमजन के हित में सोचना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मेरी मांग है कि राज्य सरकार वैट और रोड सेस में तुरंत कमी करे, ताकि प्रदेश की जनता को इस कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत मिल सके।
