Homeराजस्थानजयपुरमुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से विक्रम राठौड़ ने की शिष्टाचार भेंटवार्ता

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से विक्रम राठौड़ ने की शिष्टाचार भेंटवार्ता

Published on

 

समावेशी और सशक्त भारत के निर्माण में जनसेवा हो सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता : वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव

जयपुर, 17 फरवरी। स्मार्ट हलचल|राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से हायर एजुकेशन एक्सप्रेस राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा-जनसंपर्क विशेषज्ञ विक्रम राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त होने की शुभकामनाएं प्रदान की।भेंटवार्ता के दौरान विक्रम राठौड़ ने जनसंपर्क क्षेत्र के वर्तमान परिदृश्य, नवाचार, प्रशासनिक सुधारों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनसंपर्क क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा सरकार और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं एवं प्रशासनिक नीतियों की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर राठौड़ ने मुख्य सचिव के पाली जिला कलेक्टर के रूप में उनके कार्यकाल के अनुभवों को भी स्मरण किया और उनके प्रशासनिक कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के रूप में श्री श्रीनिवास ने कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक दक्षता को नई दिशा दी है। सुशासन, विकासोन्मुख दृष्टिकोण और जनहित को केंद्र में रखते हुए नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है, जिससे प्रशासन और अधिक जनोन्मुख बना है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि सुशासन के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा वितरण अत्यंत आवश्यक हैं। समावेशी, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण हेतु नीति-निर्माण में जनभागीदारी, तकनीकी नवाचार और सतत विकास को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाकर लोकतंत्र को और सुदृढ़ किया जा सकता है।

विक्रम राठौड़ ने कहा कि आमजन के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल शासन की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी जनता तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है, बल्कि जनता की अपेक्षाओं, सुझावों और समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

महुवा विधायक राजेंद्र मीना का जांगिड समाज के सम्मान में विधानसभा में आवाज उठाने पर जांगिड़ समाज के पदाधिकारी ने किया सम्मान

नीरज मीणा महुवा।स्मार्ट हलचल/ महवा विधायक राजेंद्र मीणा के जयपुर स्थित आवास पर अखिल भारतीय...

अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर माली-सैनी समाज की जन यात्रा महुआ विश्राम कर आगे के लिए रवाना, 25 फरवरी को पहुंचेगी जयपुर

विधानसभा घेराव का ऐलान सैनी समाज धर्मशाला से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य...

एसडीएम पर अभद्र व्यवहार का आरोप-जवाबदेही तय करने की मांग तेज-जिला कलेक्टर को ज्ञापन

उनियारा में प्रशासनिक मर्यादा पर गम्भीर सवाल : शिवराज बारवाल मीना टोंक। स्मार्ट हलचल|उनियारा उपखंड में...