Homeराजस्थानउदयपुरआबादी अधिकार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

आबादी अधिकार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Published on

राजसमंद। स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत नमाना के ग्रामीणों ने पप्पू लाल कीर के नेतृत्व में रक्षा पारीक , उपखंड मजिस्ट्रेट , नाथद्वारा को ज्ञापन सौंपकर गांव की आबादी भूमि से सटी चारागाह भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित करने की मांग की ।ज्ञापन में बताया गया कि मानपुरा, माल, उमरिया, नमाना, नैनपुरिया, कुमारिया खेड़ा एवं सांगा का खेड़ा गांवों में अनेक परिवार वर्षों से चारागाह दर्ज भूमि पर निवास कर रहे हैं। इन भूमियों को आबादी में दर्ज कर पात्र परिवारों को कानूनी अधिकार देने की मांग की गई।

पप्पू लाल कीर ने बताया कि संबंधित खसरों में बड़ी संख्या में SC, ST , OBC एवं सामान्य गरीब परिवार निवासरत हैं । उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि सांगा का खेड़ा एक स्वतंत्र राजस्व गांव होने के बावजूद गांव का आधा भाग नमाना के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है , जिससे ग्रामीणों को प्रशासनिक एवं कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

ग्रामीणों ने राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन , स्थल निरीक्षण तथा पात्र परिवारों को शीघ्र कानूनी पट्टा प्रदान करने की मांग की साथ ही गांव के सटीक पास चारागाह खसरा नंबर 211 में घुमंतू परिवार निवास करते हैं इन खसरे को आबादी में लेना अति आवश्यक है । क्योंकि उनके पट्टे प्रक्रिया में चल रहे हैं ।
इस दौरान एडवोकेट भरत पालीवाल , पप्पू लाल कीर , कालूराम कुमावत , जटाशंकर राव , नारायण लाल भील , जीतमल भील , सूर्य प्रकाश , रामलाल सुथार , धर्मेश चंदेल , दिनेश भील, कमलेश भील , हीरा लाल भील , लक्ष्मण आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

उदयपुर में नागरिक सुरक्षा मास्टर ट्रेनिंग पर उठे सवाल, 360 चयन सूची में अनियमितता के आरोप

स्मार्ट हलचल|उदयपुर जिले में चल रही नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) मास्टर ट्रेनिंग को लेकर...

केन्द्रीय विद्यालय, एकलिंगद छावनी में एक माह का समग्र योग चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर। स्मार्ट हलचल|केन्द्रीय विद्यालय, एकलिंगद छावनी में Indian Yoga Association, उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष...

परीक्षा आठवी आज से पाँचवी का मूल्यांकन कल से_ _डाइट स्तर पर तैयारियां पूर्ण

उदयपुर-18 फरवरी स्मार्ट हलचल|पंजीयक बीकानेर के निर्देशानुसार डाइट उद‌यपुर के तत्वावधान में कक्षा 8 की...