Homeअंतरराष्ट्रीयनरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बने

नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बने

Bhutan’s highest civilian honor for Modi

नरेंद्र मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान; पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बने

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भूटान के राजा ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-भूटानी व्यक्ति हैं। स्थापना के बाद से अब तक यह पुरस्कार केवल चार प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है। पीएम मोदी भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।

पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भूटान का यह अभूतपूर्व फैसला दोनों देशों के रिश्तों का नया अध्याय लिखेगा। दोनों देशों के संबंध और मजबूत बनेंगे। 

गर्व का क्षण : शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किए जाने की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, यह उस व्यक्ति के लिए उपयुक्त प्रशंसा है, जिनकी कूटनीतिक दृष्टि ने विश्व में भारत को एक मजबूत लेकिन दयालु राष्ट्र की भूमिका में पहुंचाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पीए मोदी को बधाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, पीएम मोदी पहले विदेशी व्यक्ति हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। यह उनके कद और हमारे अनूठे रिश्ते को दर्शाता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES