भाजपा चुनावों से बचने का प्रयास कर रही, जनता के कार्य अटके: राकेश घारू
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश घारू ने आरोप लगाया कि भाजपा पंचायत एवं नगर परिषद वार्डों के चुनाव समय पर कराने से बच रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव टालने के मंसूबों पर हाईकोर्ट ने पानी फेर दिया है, लेकिन इसके बावजूद चुनाव समय पर नहीं करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं होने के कारण आम जनता के कई आवश्यक कार्य अटके पड़े हैं। सभापति एवं सरपंच पद रिक्त होने से विकास एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा अनेक योजनाएं ठप पड़ी हैं।
राकेश घारू ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने से लोकतंत्र के मूल ढांचे पर सीधा असर पड़ता है। जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में देरी हो रही है और जनता की समस्याओं की सुनवाई भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और समय पर चुनाव नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
