फिट इंडिया मिशन के तहत पारोली पुलिस ने निकाली साइकिल रैली
रोपा, स्मार्ट हलचल। फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत पारोली पुलिस द्वारा रविवार को “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली थाना पारोली से शुरू होकर बस स्टैंड दीनदयाल सर्किल पारोली तक निकाली गई।
साइकिल रैली के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित व्यायाम अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से “संडे ऑन साइकिल” अभियान से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।