संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज बिजौलियाँ सोमवार को निकालेगा मौन जुलुस

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ\स्मार्ट हलचल।कस्बे में 24 मई सोमवार को सकल जैन समाज द्वारा सुबह 9:30 बजे नगर पालिका चौक से एक मौन जुलूस निकाला जाएगा जो उपखंड कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर संतो की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा नीति बनाने के लिए आग्रह किया जाएगा
गत दिनों रीवा मध्य प्रदेश क्षेत्र में एक क।र चालक ने जानबूझकर दो संत साध्वी को जोरदार टक्कर मारने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई उससे पूरे भारतवर्ष में जैन समाज में भारी रोष
इसी बात को लेकर पूरे भारतवर्ष में विज्ञापन दिए जा रहे हैं जिसमें संतों की सुरक्षा की नीति बनाई जाए और उनके विहार में संपूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए जिससे इस तरह की घटना ना हो पाए