शशिकांत शर्मा
वैर, स्मार्ट हलचल।भरतपुर राजस्थान में कस्बा वैर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज तीसरा दिन की कथा स्थान चिंता हरण महादेव मंदिर भुसावर गेट वैर पर आचार्य प्रवक्ता शिवम शर्मा वृंदावन मथुरा द्वारा आयोजित की जा रही है ।परम पूज्य आचार्य शिवम शरण महाराज के श्रीमुख से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा में बताया गया कि सच्ची श्रद्धा, भक्ति एवं गुरु कृपा से जीवन का कल्याण संभव है ।योग के माध्यम से समाज को आत्मसंयम, मानसिक शांति, सकारात्मक जीवनशैली एवं आध्यात्मिक उन्नति का संदेश प्रदान किया गया।
कथा व्यास ने बताया कि वामन भगवान का प्रसंग समाज को विनम्रता, त्याग, सत्य एवं अहंकार त्यागने की प्रेरणा देता है।
वामन भगवान की आकर्षक एवं भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया तथा पूरा पांडाल जयघोषों से गूंज उठा। महिलाओं ने कीर्तन भजन कीर्तन करके आकर्षित झांकी का दर्शन किए।
अंत में वैदिक कुशाल शास्त्री ने महाआरती एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर कथा को विराम दिया।