राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल।तहसील माहेश्वरी सभा कोटड़ी के चुनाव रविवार को महेश भवन पारोली में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया जिला पर्यवेक्षक अनिल कुमार जाजू एवं अमित बिरला तथा चुनाव अधिकारी कमल बांगड़ एवं सुरेंद्र मूदंडा के निर्देशन में संपन्न कराई गई।
चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर महावीर कुमार काबरा तथा मंत्री पद पर पुष्पेंद्र कुमार काबरा का चयन किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मूदंडा, कोषाध्यक्ष पद पर इंद्रमल लढा, संयुक्त मंत्री पद पर जमनालाल कास्ट तथा संगठन मंत्री पद पर शिव प्रकाश पोरवाल निर्वाचित हुए। इसके अलावा जिला प्रतिनिधि के लिए गोपाल कृष्ण पोरवाल, घनश्याम राठी, इंद्रमल लढा, शिवनारायण काबरा एवं घीसूलाल सोमानी का चयन किया गया। नव निर्वाचित मंत्री पुष्पेंद्र कुमार काबरा ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी अध्यक्ष के नेतृत्व में समाज की एकता, प्रगति एवं उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा सामाजिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
फ़ोटो