भीलवाड़ा में हनुमान मंदिर के बाहर बकरे के अवशेष मिलने से मचा बवाल, विहिप-बजरंग दल धरने पर बैठे,रोड किया जाम

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा // शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर उस समय माहौल गर्मा गया जब मंदिर के बाहर बकरे के अवशेष मिले। देखते ही देखते विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और लोग मौके पर जमा हो गए। और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीँ इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सोलंकी टॉकीज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और घटना स्थल पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी सज्जन सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी हनुमान चौधरी सहित पुलिस का जाता मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि जब तक मामले का खुलासा कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में आए दिन माहौल खराब करने की नीयत से विधर्मियों द्वारा कुछ ना कुछ कांड किया जाता है,आज के दो साल पहले भी गाय की पूछ काट कर बालाजी मंदिर के वहां फेंक दी गई, अभी कुछ समय पहले गायों के साथ कुकर्म जैसी घटनाएं हुई, आज से 5 दिन पहले भी एक देवस्थान की प्रतिमाएं तोड़ दी गई,आज फिर वही घटना दोहराते हुए शास्त्री नगर में नीलकंठ महादेव मंदिर के आगे हनुमान मंदिर के बाहर गाड़ी रोककर बकरे की खाले फेंक दी गई। आए दिन समाज कंटकों द्वारा हिंदू त्योहार या मुस्लिम त्योहार हो इस पर माहोल खराब करने की घटनाएं आए दिन दोहराई जाती है।अगर इस तरह की घटनाएं इसी तरह चलती रही तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व सर्व हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। हम प्रशासन से यही मांग करते हैं कि इसका खुलासा जल्द से जल्द करें। अन्यथा आने वाले समय में कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।