सूरौठ।स्मार्ट हलचल|पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए 25 हजार रुपये के इनामी डकैत दीवान गुर्जर को शनिवार को हिंडौन सिविल न्यायालय में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने डकैत का रिमांड लेने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी सोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस डकैत दीवान से अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्तता होने के सम्बन्ध में कड़ी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुख्यात डकैत जगदीश गुर्जर की गिरोह के सक्रिय सदस्य दीवान पुत्र मुंशी गुर्जर, निवासी बरेड थाना सदर बाडी जिला धौलपुर को पुलिस ने धौलपुर के बीहड जंगलों से गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि 28 अगस्त 2016 की रात करीब 1:00 बजे सूरौठ निवासी कृष्णा सोनी के घर में हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर तिजोरी की चाबी मांगी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। अपराधी वहां से 4 तोला सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सूरौठ में आईपीसी की धारा 458, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सूरौठ पुलिस सात जनों को पूर्व गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दीवान गुर्जर 10 साल से फरार चल रहा था जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। शनिवार को थाना प्रभारी सोहन सिंह एवं पुलिस के काफी जवानों की मौजूदगी में डकैत दीवान गुर्जर को न्यायालय में पेश किया गया।
25 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने किया अदालत में पेश, मजिस्ट्रेट ने रिमांड लेने के दिए निर्देश
Published on










