रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भवानीमंडी का नगर अभ्यास वर्ग सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें नगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. पूर्व नगर मंत्री राहुल कुमावत ने बताया कि वर्ग में विभाग संयोजक पवन योगी का प्रवास रहा, जिसमें उन्होंने अभाविप इतिहास विकास एवं कार्यकर्ता के प्रशिक्षण के बारे में बताया। और अंत में नवीन कार्यकारिणी 2026-27 की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, नगर मंत्री सुशांत सिंह सोलंकी, नगर सहमंत्री कोमल तिलकर, पार्थ परिहार, नगर कला मंच संयोजिका पायल पंवार, नगर एसएफडी संयोजक सुमित सिंह, सह संयोजक कमल मेहर, नगर एस एफएस संयोजक दीपक शर्मा, सह संयोजक राजूलाल, नगर सोशल मीडिया संयोजक अनुराग शाक्य, नगर खेल संयोजक विशाल सिंह, नगर विद्यालय संयोजक वियोम बसवाल आदि की घोषणा की गई। वर्ग में आकांक्षा राठौर, इकाई उपाध्यक्ष ऋषि अंजाना,प्रशांत जोशी, मनीष मोड़ आदि कार्यकता उपस्थित रहे।
