अलकेश पारीक
स्मार्ट हलचल।खजूरी उपतहसील क्षेत्र के फत्ता का खेड़ा छूर स्थित भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में नव निर्मित सड़क का लोकार्पण विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक का साफा बंधवाकर एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं एवं युवाओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पानी, बिजली एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें बनने से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांवों का विकास तेज गति से होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से गांव-ढाणियों तक विकास कार्य पहुंच रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। विधायक ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर भाजपा नेता किशोर शर्मा, मान सिंह मीणा, रामपाल मीणा, ग्रामीण हाथी राम गुर्जर, सीताराम गुर्जर, नारायण गुर्जर, लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके बनने से अब लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
