Homeराजस्थानअलवरथाना गोटन की बड़ी कार्रवाई:, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 409.9 किलोग्राम...

थाना गोटन की बड़ी कार्रवाई:, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 409.9 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त

Published on

कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये।

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी।

स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड के निकटवर्ती थाना गोटन पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। दौराने गश्त सरहद गोटन क्षेत्र में पुलिस ने एक क्षतिग्रस्त पीकअप वाहन से भारी मात्रा में डोडा पोस्त चूरा बरामद किया।
थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध अवस्था में खड़ी क्षतिग्रस्त पीकअप वाहन पर संदेह हुआ। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर रखा गया अवैध मादक पदार्थ मिला।
पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन 409.9 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 61 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
इसके अतिरिक्त वाहन से अलग-अलग नंबरों की कई नम्बर प्लेटें भी बरामद की गई हैं, जो तस्करी के दौरान पहचान छुपाने के उद्देश्य से इस्तेमाल की जा रही थीं। परिवहन में प्रयुक्त उक्त पीकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
थाना गोटन पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाये जिलाअध्यक्ष ढाका

भीनमाल ।स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की...

भीषण जाम से निकल कर लिया नेत्रदान

रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी|स्मार्ट हल चल/ जब इरादे अटल होते हैं तो बाधाएँ...

25 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने किया अदालत में पेश, मजिस्ट्रेट ने रिमांड लेने के दिए निर्देश

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए 25 हजार रुपये के इनामी डकैत...