दो दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद ,चिकित्सा परामर्श व उपचार शिविर

बनेड़ा – दो दिवसीय आयुर्वेद परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगलवार से महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेडा परिसर मे शुरू हुआ।पहले दिन विभिन्न बिमारियो से पीड़ित 53 रोगियों को परामर्श प्रदान कर के दवाइयां वितरित की गई है। ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा ओमप्रकाश नागर ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में 26 व 27 मई को प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित चिकित्सा शिविर में बीपी एवं शुगर जांच के साथ ही मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी एवं प्रेग्नेंसी जाचे कि जा रही है । शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा। शिविर के दौरान दौरान आगनबाडी केन्द्र के बच्चों के भी स्वास्थ्य की जाचे कि गई। इस दौरान पुर्व उप सरपंच देबी लाल माली. समाजसेवी दिनेश गिरी. आंगनबाडी कार्यकर्ता सीमा व्यास सहित अन्य जने उपस्थित थे।