पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर निंबाहेड़ा में कांग्रेसजन अर्पित करेंगे श्रद्धासुमन

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर निंबाहेड़ा में कांग्रेसजन अर्पित करेंगे श्रद्धासुमन

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में 27 मई को नेहरू पार्क में आयोजित होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ज़ाकिर हुसैन

निंबाहेड़ा, स्मार्ट हलचल। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार, 27 मई को निंबाहेड़ा नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितेश लोट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कल प्रातः 11:15 बजे माल गोदाम रोड स्थित नेहरू पार्क में आयोजित होगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता बालकिशन अहीर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नेहरू पार्क में स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण एवं आमजन भाग लेकर पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण करेंगे।