टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत इंदिरा कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, 123 मरीजों की हुई जांच

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में डॉ. महिपाल राठौड़, मोहम्मद मोइनुल हक (लैब टेक्नीशियन), मोंटी वर्मा, श्रीमती मंजू सेन (प्रसाविका), आशा सहयोगिनी ललिता रावत, कमला भाम्बी, लाड़ देवी, पुष्पा सेन, एसटीएलएस हेमेंद्र त्रिपाठी एवं रेडियोग्राफर सुमित ने अपनी सेवाएं दीं।
पीएमओ अरविंद कुमार उदय ने बताया कि शिविर में कुल 123 लोगों को लाभान्वित किया गया। सभी मरीजों के एक्स-रे, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। जांच के दौरान 6 संभावित उच्च रक्तचाप एवं 10 मधुमेह के मरीज चिन्हित हुए, जबकि 4 मरीजों को सीबीएनएएटी टेस्ट हेतु रेफर किया गया।
उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।