उपखंड अधिकारी दीपशिखा ने किया जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण

अनिल जांगिड़

उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा ने आज तहसील मसूदा क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया।

स्मार्ट हलचल।निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने *ग्राम शेरगढ़, ग्राम देवमाली* एवं *नगरपालिका मसूदा* के विभिन्न जनगणना ब्लॉकों का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित *सुपरवाइजर एवं प्रगणकों* से जनगणना प्रपत्र भरने, आंकड़ों की शुद्धता एवं समयबद्धता के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।

उपखंड अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रगणकों को आमजन से सहयोग प्राप्त कर सही एवं सत्यापित जानकारी संकलित करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान संबंधित सुपरवाइजर, प्रगणक एवं राजस्व विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।