(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।बहु चर्चित भीलवाड़ा महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़ी सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ गई है। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में लंबित याचिका में अब अगली सुनवाई 16 सितंबर 2026 को तय की गई है।ई-कोर्ट्स पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह मामला वर्ष 2020 से न्यायालय में लंबित है। याचिका क्रमांक CW-28580/2020 में परिवादी पायल अग्रवाल द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), बैंक के अधिकारियों एवं भीलवाड़ा महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को पक्षकार बनाया गया है।
“फॉर एडमिशन- नोटिस सर्व्ड” स्टेज पर मामला
हाईकोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक मामला फिलहाल “For Admission – Notice Served” की स्थिति में है। यानी संबंधित पक्षों को नोटिस तामील हो चुके हैं, लेकिन मामले पर अंतिम सुनवाई अभी बाकी है।
मामले की सुनवाई राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में चल रही है। रिकॉर्ड में RBI, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, जनरल मैनेजर, रजिस्ट्रार एवं भीलवाड़ा महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को प्रतिवादी के रूप में दर्शाया गया है।
बैंक प्रकरण को लेकर फिर बढ़ी चर्चाएं
भीलवाड़ा महिला अर्बन बैंक से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी शहर में लगातार चर्चाएं होती रही हैं। अब हाईकोर्ट में अगली तारीख आने के बाद एक बार फिर बैंक प्रकरण सुर्खियों में आ गया है।
सूत्रों के अनुसार बैंक से जुड़े कई निवेशक और खाताधारक इस मामले की सुनवाई पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं अगली सुनवाई में कोर्ट का रुख क्या रहेगा, इसको लेकर भी कानूनी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
