विधानसभा घेराव का ऐलान
सैनी समाज धर्मशाला से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, हजारों लोग हुए शामिल*
नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/ महुवा उपखंड मुख्यालय के भरतपुर रोड स्थित सैनी धर्मशाला में रात्रि विश्राम कर शनिवार को प्रातः 10:00 अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर माली सैनी समाज की जन् यात्रा महुवा कस्बे के अंदर होते हुए जयपुर के लिए रवाना हुई।
अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर माली-सैनी समाज की जन यात्रा अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से निकली यह जन यात्रा शनिवार को भरतपुर रोड स्थित सैनी समाज धर्मशाला से प्रातः 10 बजे विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह जेसीबी मशीनों के माध्यम से पुष्प वर्षा कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा में सैनी समाज के हजारों महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग में समाज की एकता और जागरूकता का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जन यात्रा का रात्रि विश्राम शनिवार को मानपुर में रखा गया है, जहां आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं सैनी कुशवाहा समाज ने 25 फरवरी को जयपुर में विधानसभा घेराव का ऐलान किया है, जिसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
समाज की मांगों को लेकर बढ़ा जन समर्थन
माली-सैनी कुशवाहा समाज की यह जन यात्रा केवल एक प्रदर्शन नहीं बल्कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर संगठित जन आंदोलन का रूप लेती जा रही है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि खेती-बाड़ी पर निर्भर इस वर्ग की कई जायज मांगें वर्षों से लंबित हैं, जिन पर सरकार द्वारा अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
यात्रा के दौरान लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी के साथ-साथ अपनी मांगों को मनवाने का दृढ़ संकल्प भी देखने को मिला। समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो विधानसभा घेराव ऐतिहासिक होगा।
पूर्व विधायक डॉ. ओमप्रकाश हुडला ने जन यात्रा में सम्मिलित होकर अपना समर्थन दिया।
चंद्रप्रकाश सैनी के नेतृत्व में बढ़ रहा कारवां यात्रा का नेतृत्व कर रहे फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सैनी ने कहा कि यह जन यात्रा समाज के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 25 फरवरी का विधानसभा घेराव बड़े जन आंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने समाज के लोगों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आंदोलन में भाग लेने की अपील भी की।
रास्ते भर हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
जन यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, विभिन्न गांवों और कस्बों में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई, जिससे यात्रा का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन गया।
महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। समाज के बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी लगातार सक्रिय रही।
मानपुर में रहेगा रात्रि विश्राम
यात्रा सैनी छात्रावास से आगे बढ़ते हुए निर्धारित मार्गों से गुजरकर मानपुर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रखा गया है।
इस अवसर पर चंद्रप्रकाश सैनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष फुले ब्रिगेड,
रूपसिंह सैनी, तहसील अध्यक्ष सैनी समाज महुवा बबलू सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष फुले ब्रिगेड,महावीर सैनी, विधानसभा अध्यक्ष फुले ब्रिगेड,राजाराम सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष,तरुण सैनी महुवा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी फुले ब्रिगेड,नेमीचंद सैनी, अध्यक्ष सब्जी मंडी महवा, दुलीचंद सैनी, पूर्व अध्यक्ष सैनी समाज महुवा, जयलाल सैनी, पूर्व सब्जी मंडी अध्यक्ष,सत्यनारायण लाला सैनी, पूर्व अध्यक्ष सब्जीमंडी,टीकम सैनी, हलेना,महेश सैनी, पूर्व जिला परिषद,भगवान सिंह सैनी, अध्यक्ष श्याम परिवार सब्जी मंडी महुवा वेद प्रकाश एडवोकेट,जयसिंह, सरपंच बलमगढ़ समयसिंह शेरसिंह सैनी
राधेश्याम सैनी, VDO,करण सैनी,
अभिषेक सिकंदरा,मोनूसैनी, ,देवली उनियारा,रामकिशन मामा, बाणासुर
राजाराम सैनी, सिकराय,मुखराम सैनी,सोनू सैनी,हेमंत सैनी,महेंद्र सैनी,राम सैनी,जयसिंह पाटोली
उम्मेदसिंह पाटोली,जीतन पाटोली,बलवीर सैनी, दुल्हापुरा
,कमल सैनी, सलेमपुर,गजेंद्र सैनी, खेड़ी,पुन्याराम सैनी, गाज़ीपुर
सहित सनी कुशवाहा समाज के हजारों युवा महिला पुरुष पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल रहे।










