बूंदी-स्मार्ट हलचल।राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड बूंदी में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2 के अंतर्गत महिलाओं की सुविधा के लिए 19 लाख में बनाया गया पिंक टायलेट शो पीस बन कर खडा है।जब की बस स्टैंड बूंदी में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाया गया पींक टायलेट पूर्णतः कम्पलीट है।ओर महिलाऐ खुले में टायलेट करने को मजबूर हैं। इस तरह के टायलेट महिलाओं को बस स्टैंड पर सम्मान जनक सुविधा निशुल्क उपलब्ध हो ऐसा सरकार का लक्ष्य है। लेकिन नगरपरिषद की लापरवाही की वजह से यह पींक टायलेट जो प्रधानमंत्री स्वच्छ मिशन शहरी 2 योजना के अंतर्गत
बनाया गया है,महिलाएं उपयोग में नहीं ले पा रही।
पहले नगर परिषद का बहाना यह था कि पानी ओर बिजली की सुविधा नहीं है। लेकिन अब यह सभी सुविधाऐ भी कम्पलीट हुए एक माह गुजर गया है। लेकिन फिर भी टायलेट चालू नहीं होने के कारण नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसलिए अब जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा जब ही यह टायलेट चालू हो सकता है।