मन्दिर परिसर में हुई बैठक में समाज सुधार पर चर्चा, भामाशाह द्वारा ₹1.70 लाख की विकास कार्यों हेतु घोषणा
महावीर सेन
त्रिवेणी, 26 मई।स्मार्ट हलचल।मांडलगढ़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध त्रिवेणी सेन समाज मंदिर परिसर पर आज आम चौखला सेन समाज की एक महत्वपूर्ण और वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों और आम जनमानस की उपस्थिति में पूर्णतः लोकतांत्रिक व सर्वसम्मति के माहौल में नई कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कराए गए। इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इससे पूर्व, प्रातः 11:00 बजे सर्वप्रथम सेन महाराज और नारायणी माता मंदिर पर समस्त आम चौखला समाज की तरफ से शीश नवाया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सुझाव और नाम आमंत्रित किए गए, जिसके बाद सर्वसम्मति से पूरी टीम चुनी गई।
नवगठित चौखला सेन समाज कार्यकारिणी सूची:
उपाध्यक्ष मंडल:
राधेश्याम सेन (सिंगोली चारभुजा), प्रहलाद सेन (रेडवास), जगदीश सेन (काछोला), जगदीश सेन (नेगढ़), लादू लाल सेन (जोजवा)।
संरक्षक मंडल:
रामेश्वर सेन (छोटी बिजोलिया), राम लाल सेन (सराणा), किशन गोपाल सेन (शक्करगढ़), ओम सेन (मांडलगढ़), गोपाल सेन (लाडपुरा), राम लाल जी सेन (खांचरोल), नाथूलाल सेन (आमली), दिनेश सेन (बड़लियास), भंवर सेन (धाकरखेड़ी), बालू सेन (दाँतडा), सत्तू सेन (होड़ा), रामप्रशाद सेन (मांडलगढ़)।
मंत्री पद एवं अन्य जिम्मेदारी:
मंत्री: उदय लाल जी सेन (किशनगढ़), गोपाल सेन (सवाईपुर), गोपाल सेन (बन का खेड़ा), ओम सेन (आमल्दा), लादू जी सेन (खटवाड़ा), श्याम सेज (होड़ा), बनवारी सेज (रूपपूरा)।
विधि सलाहकार: जमना लाल सेन (मांडलगढ), निहाल सेन (बिगोद)।
मीडिया प्रभारी: फ़तेह लाल सेन (सिंगोली चारभुजा) | सह मीडिया प्रभारी: देवराज सेन (खटवाड़ा)।
प्रवक्ता: मनोज सेन (बडलियास), प्रदीप सेन (त्रिवेणी)।
कार्यकारिणी घोषणा के बाद उपस्थित समस्त सेन समाज जनमानस ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।
