भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शहर में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालना हेतु सख्त निर्देश दिए है । जिससे सरल, सुगम एवं सुव्यस्थित यातायात व्यवस्था हो सके । शहर में साईलेंस जोन, चैपहिया/दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल एवं नो-पार्किग जोन की पालना हेतु एसपी ने निर्देश दिए है और आमजन से अपील की है कि अपने वाहन पार्किग जोन में ही पार्किंग करे । साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और बताया की यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 279 वाहन चालकों के चालान बनाए व 4 वाहन चालकों के विरूद्ध 185 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की । एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार शहर भीलवाड़ा में सरल, सुगम एवं सुव्यस्थित यातायात व्यवस्था हेतु शहर में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा द्वारा साइलेंस जोन, चैपहिया/दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल एवं नो-पार्किग जोन निर्धारित किये गये है परन्तु वाहन चालक द्वारा निर्धारित पार्किग जोन में अपने वाहन पार्किंग नही कर आम रोड पर पार्किंग कर देने से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। साथ ही जाम की स्थिति बनती है। शहर मे सरल सुगम एवं सुव्यस्थित यातायात व्यवस्था हेतु आमजन से अपील की जाती है कि अपने वाहन पार्किंग जोन में ही पार्किंग करे अन्यथा क्रेन से उठा कर वाहन को जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। दिनांक 21.02.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के निर्देशानुसार दिये गये टास्क के मध्यनजर यातायात पुलिस भीलवाड़ा ने सम्भावित दुर्घटना स्थल, ब्लैक स्पाॅट का निरीक्षण कर सम्बन्धित एजेन्सी से सम्पर्क कर दुर्घटना स्थल पर आवश्यक सुधार करवाये गये। साथ ही शहर में भीडभाड़ वाले क्षैत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटवाया जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू किया गया। यातायात पुलिस भीलवाड़ा ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और जागरूक कर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध तेजगति में वाहन चलाने पर – 111, क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर-46, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने पर-16, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर-4, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर-11, काली फिल्म-14, नो-पार्किंग-77 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किये गये। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने पर 4 वाहन चालको के विरूद्ध धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और वाहन जब्त किये गये।
’‘शहर भीलवाड़ा मे साइलेंस जोन‘‘
ओवर ब्रिज, जिला कलक्ट्रेट कार्यालय, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला एवं सेशन न्यायाधीश निवास, सेशन कोर्ट रोड़ एवं आसपास का क्षैत्र। राजेन्द्र मार्ग उच्च माध्यमिक विद्यालय, एमएलवी काॅलेज, से.मु.मा. राजकीय महाविद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं समस्त महाविद्यालय एंव विद्यालय के आसपास का क्षैत्र। महात्मा गांधी चिकित्सालय एवं समस्त चिकित्सालयों के आसपास का क्षैत्र।
‘शहर भीलवाड़ा में वाहन पार्किंग स्थल
चैपहिया वाहन (कार/जीप) रेलवे स्टेशन के सामने, इन्दिरा मार्केट योजना में प्रदर्शित इन्दिरा मार्केट प्याऊ के पास, पुलिस कन्ट्रोल के रूम के पीछे, लक्ष्मीनारायण मन्दिर के पास, मुख्य डाकघर की दीवार के सहारे, कॉपरेटिव के पास, सूचना केन्द्र के सामने, आयुर्वेद अस्पताल दीवार के सहारे, नागोरी गार्डन, महात्मा गांधी अस्पताल के सामने, सेशन कोर्ट के अन्दर, बादल टॉकीज के सामने, भैरव कॉम्पलेक्स के पास, शनिदेव मंदिर के सामने गांधीनगर, आजाद चैक मुर्ति के पास, आजाद चैक के अन्दर पश्चिम दिशा की दीवार के सहारे, आजाद चैक- महिला मार्केट पशु चिकित्सालय के पास, अविविनिलि कार्यालय कृषि मण्डी के सामने, गांधी मजदूर सेवालय के पास, महावीर पार्क की दीवार के सहारे एवं बंजारा होटल (इन्दिरा मार्केट) के सामने।
दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल
सम्पूर्ण शहर में स्थित बाजार में दुकानों के बाहर सफेद लाईन के अन्दर 5 फिट के क्षेत्र में सेशन कोर्ट दीवार के सहारे, आजाद चौक के अन्दर, आजाद चौक -महिला मार्केट, एवं मुख्य डाकघर (मजार) के पास
पिकअप पार्किंग स्थलः-काशीपुरी रोड़ पर मानसिंहका हवेली के सामने (रेल्वे पटरी के सहारे), बीएसएनएल ऑफिस के पास एवं गर्ल्स कॉलेज दीवार के सहारे (बड़ला चैराहा रोड)।
टेम्पो/ऑटो पार्किंग स्थलः-रोडवेज बस स्टेण्ड के बाहर, महाराणा टॉकिज, अजमेर तिराहा, रेल्वे फाटक के पास, श्रीगेस्ट हाउस चैराहा बड़ला चैराहा, एम.जी. अस्पताल छोटे गेट के पास।
हाथ थैला स्टेण्ड:- बाजार न. 2 कन्ट्रोल रूम के पीछे, कृषि उपज मण्डी के पास।
‘‘शहर भीलवाड़ा में नो-पार्किंग जोन‘‘
कलेक्ट्रेट चौराहे से सीरत सराय रोड, स्टेशन चैराहा, गोल प्याऊ चैराहा, महाराणा टॉकिज, बालाजी मार्केट, सुभाष मार्केट, कोतवाली मार्ग, राजेन्द्र मार्ग, मुरली विलास मार्ग, मशीनरी मार्केट एवं आजाद चैक मार्ग।
