स्मार्ट हलचल।लाखेरी कस्बे में स्थित प्राचीन कुंड, बावड़ियों की हालात ख़राब है, कहीं तो कचरा जमा है, काई जमी हुई है, कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिसके कारण बदबू फैली रहती है। राजस्थान सरकार द्वारा वंदे जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है, परन्तु उसका असर शहर में नहीं दिख रहा है। बस स्टैंड समीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बावड़ी जो गणेश मंदिर में स्थित है, उसमें लोगों द्वारा कचरा डाल दिया जाता है, जिससे भयंकर दुर्गंध आती है, बावड़ी के पानी में काई जमी हुई है। बावड़ी के समीप मंदिर एवं स्कूल होने से श्रृद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है, इसके साथ ही बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। युवा मोर्चा मंत्री लक्की शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन लिखकर समस्या के समाधान की मांग की।
