भीलवाड़ा एसपी ऑफिस पहुंची बेबस विधवा, केसीसी लोन दिलाने के नाम पर हड़पी 2 बीघा जमीन, विरोध करने पर खेत में घुसकर पीटा, 6 जालसाजो के खिलाफ शिकायत

बेरा । भेरुलाल गुर्जर

भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवलिया गांव से धोखाधड़ी और जमीन हड़प का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कुछ जालसाजों ने एक बेबस विधवा महिला को झासे मैं लेकर उसकी करीब 2 बीघा प्रतीक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली इतना ही नहीं जब पीड़िता ने अपनी ही जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और हाथ पैर तोड़ने की धमकियां दी रायला थाने में सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर पीड़ित महिला ने अपने पुत्र के साथ भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक एसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है और 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है पुलिस अधीक्षक को सोप गई रिपोर्ट के अनुसार कांवलिया निवासी प्राथिया माया बेरवा 59 पत्नी स्वर्गीय कल्लू बेरवा ने बताया कि साल 2013 में उनके पति के देहांत के बाद वह बेहद मुश्किल से अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी इसी बीच मदनी पुत्री की शादी तय होने पर उसे रुपए की सख्त जरूरत पड़ी केसीसी लोन दिलाने का झांसा दिया और कागजी कार्रवाई के बहाने प्रथिया व उसके बेटों को रायला ले गया वहां पहले से मौजूद सांवरमल मेघवंशी दयाराम और रोशन कुमावत ने मिलीभगत कर प्राथिया के सीधेपन का फायदा उठाया आरोपियों ने लोन करने के बहाने कांवलिया स्थित आराजी संख्या 540 रकबा 11 बीघा 16 विश्व जमीन में से दो बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री चुपके से सांवरमल मेघवंशी के नाम करवा दी महिला को बिना कोई प्रतिफल राशि दिए धोखे से जमीन हड़प ली गई जबकि पुशतेनी होने के कारण आज भी उसी जमीन पर पीड़िता का ही कब्जा है मामले में नया मोड़ तब आया जब 27 माई 2026 को पीड़िता अपने खेत की देखरेख करने गई थी वहां आरोपि शंकर लाल खटीक ने पहुंचकर दावा किया कि उसने यह जमीन सांवरमल मेघवंशी से खरीद ली है जब विधवा महिला ने विरोध किया तो शंकरलाल और लकी खटीक ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की हाथ मरोड़ कर नीचे गिरा दिया और जान से मारने की धमकियां दी शोर सुनकर आए रमेश बैरवा व अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव कर महिला की जान बचाई एफआईआर की कॉपी के अनुसार आरोपियों ने उप पंजीकरण कार्यालय रायला के अधिकारियों की कथित मिली भगत से इस फर्जीवाड को अंजाम दिया है रायला थाने में कोई कार्रवाई नही होने पर अब एसपी महोदय से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कूटनीति दस्तावेज बरामद करने और सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की गई है ।