शिव जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (राजस्थान इकाई) द्वारा श्यामगढ़ गोविंदपुरा निवासी सूरजमल गुर्जर को भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी में मांडलगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह (भीलवाड़ा इकाई) नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोतम पाटील, राष्ट्रीय महामंत्री बच्चूसिंह बैंसला, राष्ट्रीय महामंत्री उदयलाल, भडाणा, जिलाध्यक्ष राधेश्याम भडाणा ने प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई की अनुशंसा पर श्यामगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सूरजमल गुर्जर को उनके समाज हित मे किए कार्यो को देखते हुए तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
