एसटी मोर्चा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व जहाजपुर विधायक मीणा का काछोला में किया स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के समक्ष रखी मांग
काछोला 9 फरवरी-स्मार्ट हलचल| कस्बे में बीती रात्रि को भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व जहाजपुर विधायक गोपी चंन्द मीणा के काछोला में प्रथम आगमन पर भाजपा नेता रमेश चन्द्र काष्ट व टीटोडा जागीर के पूर्व सरपंच बाला देवी काष्ट के नेतृत्व में कार्यर्ताओं ने स्वागत किया।वही भाजपा नेता रमेश चन्द्र काष्ट ने क्षेत्र के टहला सड़क मार्ग से जोरा जी का खेडा डामरीकरण,रूपपुरा ग्राम में बालाजी मंदिर से चारभुजा मंदिर व स्कूल से नृसिंग भगवान मंदिर तक सीसी सड़क,गोधपुरिया प्राथमिक स्कूल में 2 अतिरिक्त कक्षा कक्ष,जोधपुरिया ग्राम से मेवासा रोड तक,टीटोडा से रामदेव मंदिर से भैरु जी मंदिर तक सीसी सड़क सहित टीटोडा व नवगठित खेरुणा पंचायत के गांवों के विकास कार्यो को लेकर मांग पत्र सौपा जिस पर प्रदेशाध्यक्ष मीणा ने शीघ्र कार्यो को स्वीकृत कराने का आश्वाशन दिया और कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए कृत संकल्पित है जिसमे धन की कोई कमी नही आएगी।वही विधायक व प्रदेशाध्यक्ष मीणा ने शीघ्र ही टीटोडा पंचायत में ठहलेश्वर महादेव मंदिर पर डीपीआर स्वीकृत मेज नदी पर बनने वाले बांध का मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा शिलान्यास करा कर शुभारम्भ कराया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व प्रधान कौशल किशोर शर्मा,सीआई माली राम,संदीप सोनी,विकास काष्ट, अमित काष्ट,सत्यनारायण वैष्णव,मुकेश पराशर,लादू लाल धाकड़,महावीर बसेर,प्रह्लाद गगरानी,दिनेश दाखेडा,अनिल दाखेड़ा,राजेश गगरानी सहित आदि उपस्तिथ थे।
