गेणोली के देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में भजन संध्या, श्रद्धालु भजनों पर झूमे

महावीर सेन

स्मार्ट हलचल।मांडलगढ़ क्षेत्र के गेणोली स्थित देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देवनारायण भगवान के भजनों पर भक्तिभाव से झूम उठे।भजन संध्या के दौरान देवनारायण भगवान को 40 किलो दूध से बनी खीर का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

कार्यक्रम में गायक कलाकार रामलाल गुर्जर ने देवनारायण भगवान एवं बगड़ावत से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।

आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भजन संध्या के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण से सुख-समृद्धि की कामना की।