चित्तौड़गढ़, 30 मई। स्मार्ट हलचल।महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में तथा शहर अध्यक्ष रेणु कँवर राठौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहे पर राजस्थान के सहकारिता मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जो महिलाओं के सम्मान और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। इसको लेकर महिलाओं में व्यापक आक्रोश देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। जिलाध्यक्ष पुरोहित ने गालीबाज मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की माँग उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान और व्यवहार पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर तक और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्पूर्ण चित्तौड़गढ़ जिले से आई हुई महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रमुख उपस्थिति: महिला प्रदेश सचिव सफीना खान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गायत्री चौधरी, गंगरार-पारसोली ब्लॉक अध्यक्ष कालीबाई गुर्जर, कपासन नगर अध्यक्ष लीला देवी माली, बेगूँ नगर अध्यक्ष नानी बाई रेगर, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा जाट, मीनाक्षी जैन, महासचिव व पार्षद सुशीला देवी रेगर, सचिव मधु गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह राठौड़, संगठन महामंत्री अहसान पठान, शहर महामंत्री शम्भूलाल प्रजापत, विधानसभा प्रवक्ता नवरतन जीनगर, गंगरार पारसोली ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर जाट, गंगरार प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव राजेन्द्र खोईवाल, पार्षद नरेन्द्र कुमार पुरोहित, पार्षद गोस मोहम्मद, उप सरपंच हैप्पी बन्ना, आई टी सेल संयोजक शाहरुख खान, अंकुश सुराणा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।