सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल।अपराधियों के खिलाफ जारी सफल अभियान में शिवली थाना क्षेत्र में मुठभेड़ की बाद पुलिस ने बाला लूटने वाले शातिर अपराधी राहुल पुत्र अतर सिंह, निवासी ब्रह्मनगर कंजड़ डेरा, थाना अकबरपुर को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी पहले ही पकड़ा जा चुका था।
जानकारी के मुताबिक शिवली पुलिस को यह सफलता अपने अब तक के कार्यकाल में छोटी बड़ी सभी घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए सभी अपराधियों को जेल भेजने में सफल इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में मिली। घटना के समय देर रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा, पीछा करने पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया।
अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल अभियान में जुटे इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि
हरदिया नाला गांव के राजेश की पत्नी रेखा देवी रविवार को कंडे पाथ रही थी। उसी समय अपाचे बाइक सवार दो लुटेरे आए और पता पूछने के बहाने उनका बाला नोंचकर भाग गए थे। जिसमें पुलिस ने एक आरोपित राजपुर के इस्माइल खां को बीते मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ ही पीड़ितों की सहायता में भी अव्वल इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक झपटमारी की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त को एक पीली धातु का कान का बाला व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ कानपुर देहात व आसपास के जनपदों में 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। लोकहित में अपनी धुन के पक्के इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर की अगुवाई में इस अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर शिवेन्द्र कुमार लोकेश कुमार ,कांस्टेबल अभिषेक कुमार, रवि, अंकुर और शिववर्धन भी शामिल रहे।
