अनूठा स्वागत अभिनंदन 511 फीट की पगड़ी बनी कोतूहल का विषय

भीलवाड़ा 31 मई । पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चौधरी के 30 मई को पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में 511 फीट की विशालकाय पगड़ी जब राजस्थान जन मंच के पदाधिकारी कार्यकर्ता द्वारा 100 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जोश उत्साह के साथ अपने हाथ में पकड़े हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष स्वयं कैलाश चौधरी द्वारा बांधी जा रही थी तो सभी ने आश्चर्यचकित होकर इस पगड़ी को देखा पहली बार अपने हाथों से 511 फीट की पगड़ी किसी नेता ने अपने सिर पर बांधी थी साथ ही भव्य स्वागत अभिनंदन में राजस्थान जन मंच टीम द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रभु श्री राम जी का दुपट्टा पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया
इस दौरान जयनारायण जोशी , शिवप्रकाश चन्नाल , सुभाष गोयल , रोहित भरावा , भानु सालवी, गो भक्त विनोद गाडरी किशोर लखवानी, रामचन्द्र मूंदड़ा, सौरभ माहेश्वरी , देवेन्द्र गोयल,कमलेश भारती,घनश्याम सिंघीवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया