सेवा के लिए बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती, इसके लिए अच्छी नीयत और लगातार प्रयास की आवश्यकता होती है: प्रधानमंत्री

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का प्रसारण भारतीय जनता पार्टी मण्डल बिजयनगर अध्यक्ष अमित कुमार मोदी के नेत्वृत मे प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना व देखा गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, खेल एवं जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त विचारों को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में चार अलग-अलग स्पर्धाओं में चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे! मेरे प्यारे देशवासियो, इस समय देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ऐसे मौसम में अपना विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है हमारे देश में खगोल विज्ञान ने हर पीढ़ी में कौतूहल जगाया है। इसने एक्सप्लोरेशन के लिए प्रेरित किया है। आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी ने ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच एवं जनहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी , SC मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश जेदिया , सतीश ओझा , मनीष वैष्णव , महेन्द्र पंवार , अमित लोढ़ा , ज्ञानचन्द प्रजापत , हिमांशु कटारा , मनीष लुणावत , सत्यानाराण पारीक , शिव वैष्णव , लोकेश पिपाडा , अनिल रामनानी , रामलाल जागिड , सुरेश रामचन्दानी , देवकी तोलाणी व बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।