खेरेणा (जहाजपुर)। स्मार्ट हलचल।क्षेत्र के खेरेणा गांव में आगामी 1 जून से 7 जून 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन एवं प्रवचन प्रसिद्ध कथावाचक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गोवत्स श्री सत्यनारायण जी महाराज (मेंशा) के श्रीमुख से होगा।
आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 1 जून 2026 को प्रातः 7 बजे भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन सरकारी स्कूल मैदान, सदर बाजार, खेरेणा (तहसील जहाजपुर) में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह कथा गो माता के हितार्थ आयोजित की जा रही है तथा इससे प्राप्त समस्त धनराशि गोसेवा के कार्यों में उपयोग की जाएगी।
आयोजन में श्री श्री 1008 श्री महादेव एवं श्री श्री 1008 श्री कोटड़ी चारभुजानाथ तथा समस्त व्यास परिवार एवं ग्रामवासियों का सहयोग रहेगा। कथा का प्रसारण यूट्यूब चैनल “हरिबोल गोशाला भागवत कथा” पर भी किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी कथा का लाभ ले सकेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
