विधायक आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सुना मन की बात कार्यक्रम

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को विधायक चंद्रभान सिह आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक कार्यालय में सुना गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में एआई और तकनीकी विकास की बात कहते हुए बताया की एआई की मदद से हम, हमारे प्राचीन ग्रंथो को, हमारे प्राचीन ज्ञान को, हमारी पांडुलिपियो को संरक्षित कर रहे है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी त्यौहारो को लेकर देशवासियो को शुभकामनाएं देते हुए वोकल फाॅर लोकल का मंत्र याद रखने की अपील की। उन्होने देशवासियों से त्यौहारो के समय विदेशी उत्पादो को दूर रखकर स्वदेशी को अपनाने की बात कही इससे देश आत्मनिर्भर होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियो से अपील की कि जो पढ़ा है उसे आत्मविश्वास के साथ लिखे और एक कठिन सवाल को मन पर हावी न होने दे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।