रायला । थाना क्षेत्र में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्त नाकाबंदी करते हुए सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना परिसर के बाहर विशेष नाकाबदी लगाकर आने-जाने वाले वाहन की गहन तलाशी ली गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिलेभर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रायला में अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, काले शीशे लगी गाड़ियां और संदिग्ध वाहनों की विशेष जांच की गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों और बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए रायला थानाधिकारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि दोपहर 3 बजे से शुरू हुई नाकाबंदी शाम 7 बजे तक जारी रही। इस दौरान हर वाहन की बारीकी से जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई। अभियान के शुरुआती चरण में पहले एक से दो घंटे में ही 12 से 15चालान बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस की इस सख्ती से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है, वहीं अपराधियों और नियम तोड़ने वालों में खौफ का माहौल भी साफ नजर आ रहा है।
