Homeवीडियोशादी के लिए महिला की डिमांड,लड़की को चाहिए 1 करोड़ इनकम वाला...

शादी के लिए महिला की डिमांड,लड़की को चाहिए 1 करोड़ इनकम वाला दूल्हा,सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल

हर किसी के जीवन में एक ऐसा पल जरूर आता है जब उसे एहसास होता है कि उसे भी एक लाइफ पार्टनर की जरूरत है। इसके बाद लड़का हो या लड़की दोनों अपने लिए पार्टनर खोजना शुरू करते हैं। लड़का और लड़की जब मिलते हैं तो वो सामने वाले शख्स के सामने अपनी डिमांड रखते हैं। दोनों एक दूसरे को बताते हैं कि उन्हें कैसे पार्टनर की तलाश है। उनके होने वाले पार्टनर में क्या-क्या खूबी होनी चाहिए। इसी तरह अपनी डिमांड रखती हुए एक महिला का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट को पढ़ने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

आज के समय बहुत से मेट्रोमोनीयल ऐप हैं जहां लोग जीवनसाथी खोजने के लिए अपनी प्रोफाइल बनाते हैं. ये पोस्ट भी इसी का एक उदाहरण है. इस महिला की एक्सपेक्टेशन है कि इनके हमसफर की वार्षिक आय 1 करोड़ होनी चाहिए. इस एक्सपेक्टेशन लिस्ट के अनुसार उन लोगों को प्रिफरेंस मिलेगा जिनका मुंबई में खुद का घर हो. ये भी लिखा गया है कि अगर खुद का बिजनेश हो तो भी चलेगा. अगली लाइन में लिखा गया है कि लड़का वेल एजुकेटेड होना चाहिए सर्जन और सीए को प्रफरेंस मिलेगा. इस फेहरिस्त में ये भी लिखा हुआ है कि लड़का अगर यूरोप में रहता है तो भी चलेगा. यूरोप में भी इटली उसके लिए सबसे अच्छा रहेगा.

Amber नाम के एक्स यूजर ने 2 अप्रैल को ये पोस्ट शेयर किया था. अब ये पोस्ट वायरल हो चुका है और इस लेख को लिखते समय तक पोस्ट 6 लोख लोगों ने देखा है. बहुत से लोगों ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो बहुत दिलचस्प है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए.

बहुत से लोग इस पोस्ट पर फनी कॉमेंट्स कर रहे हैं. जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘ इस प्लान को एक बार शार्क टैंक में पीच करना चाहिए.’

दूसरे यूजर ने लिखा कि आईटी डेटा के मुताबिक, भारत में केवल 1.7 लाख लोगों की आय 1 करोड़ से अधिक है, तो 37 साल की उम्र में उसे अपना “सपनों का” राजकुमार मिलने की संभावना 0.01% है.

महिला की क्या है डिमांड?

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने मराठी में अपनी डिमांड बताई है। इसे एक शख्स ने हिंदी में ट्रांसलेट करने के बाद दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। ट्रांसलेशन वाली स्क्रीनशॉट के सबसे पहले महिला ने अपने और अपने परिवार के बारे में बताया है। इसके बाद उसने बताया है कि, ‘मुंबई में जिसकी जॉब या बिजनेस और खुद का घर होगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। लड़का MMBS या फिर CA जैसा पढ़ा लिखा होना चाहिए।’

इसके बाद महिला ने बताया है कि लड़के की कमाई कितनी होनी चाहिए। महिला ने बताया कि, कम से कम 1 करोड़ रुपये लड़के की सालाना कमाई होनी चाहिए। उसके पास खुद का घर होना चाहिए।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES