बी एम राठौर
स्मार्ट हलचल।सांगोद पालाखेड़ी निजी आवास पर कोटा बूंदी कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंदल ले बैठक लेकर कोटा आगामी 3 जून को कांग्रेस ओबीसी विभाग का जिला स्तरीय अधिवेशन व पदभार ग्रहण कार्यक्रम प्रातः 10 बजे काला तालाब चन्द्रसेल मेन रोड़ स्थित निजी मैरिज गार्डन मे होगा । कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव,पूर्व राज्य मंत्री सुनील परिहार व जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित केंद्र व प्रदेश के कई बड़े नेता सम्मिलित होंगे। अधिवेशन व पदभार ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज सांगोद पामला खेड़ी असरार अहमद के निजी आवास पर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम को लेकर उत्साहित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कुछ समय से मैं देख रहा हूं कांग्रेस के कार्यकर्ता का जोश और कांग्रेस का काम बढ़ता जा रहा है यह शुभ संकेत हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता अब सक्रियता से काम कर रहा है जिससे कांग्रेस का जोश व कांग्रेस का काम दोनों बढ़ रहे हैं यदि कांग्रेस का कार्यकर्ता इसी जोश से काम करता रहा तो प्रदेश व देश में कांग्रेस की सत्ता से दूरी ज्यादा नहीं रह जाएगी। गुंजल ने कहा कि आमजन भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार से त्रस्त है और आमजन भी अब बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों का बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथ जुड़ना हमारे लिए अच्छी बात है। गुंजल ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया तो बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का भरोसा व विश्वास दिलाया।
बैठक में मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने का आव्हान किया बैठक में जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका वक्फ कमेटी सदर मिर्जा मुश्ताक अहमद पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ज़िला अल्पसंख्यक प्रवक्ता मुसब्वीर खान जगदीश नागर जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सलीम अंसारी,निरंजन जैन महमूद बेग बृजमोहन रेगर अंकुश शर्मा शौकत अंसारी राजमल किराड मोहम्मद शरीफ फूलचंद गोचर युसुफ अली सिद्धार्थ मीणा रहमान अंसारी दौलतराम मेघवाल मोइनुद्दीन भूरिया देवीलाल कुशवाह चाँद भाई नियारगीर घासीलाल अमजद अंसारी असलम अंसारी रफीक भाई नियारगिर एफाज हुसैन लियाकत शाह शौकत शाह दानिश खान जवेद खान अज़हर अंसारी मुजाहिद बेग सलामुद्दीन हनीफ शाह मोहम्मद असरार हुसैन शाह डॉक्टर अनवार फ़िरोज खान सौजिब खान मोहम्मद दानिश अबरार अहमद शोएब खान मोहम्मद शाहिद मोहम्मद इसरू बाबू शाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
